अन्धविश्वास | 10 अंधविश्वास के उदाहरण जो लोकप्रिय है भारत में!
भारत के अन्धविश्वास का सच और उनके वैज्ञानिक तर्क | Superstitions in India and their scientific reasons
यह अक्सर कहा जाता है कि इंडिया में अन्य देशों के मुकाबले बहुत अधिक अंधविश्वास है। इसका कारण अशिक्षा और कुछ हद तक अपनी संस्कृति को हम स्वीकार कर सकते हैं। ये लोग कम जानते हैं कि किसी भी अंधविश्वास के पीछे तर्क उस अंधविश्वास को सफल बनाता है।
किसी भी अंधविश्वास को दूर करने का सही तरीका तार्किक सोच है। नीचे कुछ अंधविश्वास के उदाहरण उनके वैज्ञानिक तर्क के साथ बताये गये हैं।
अंधविश्वास के उदाहरण | Indian superstitions list
1. दरवाजे पे नींबू मिर्च लटकाना
अंधविश्वास - इससे बुरी नज़र विचलित होती है।
तर्क - नींबू मिर्च में साइट्रिक एसिड होता है जो एक कीटनाशक का काम करता है। यह कीड़ों को घर के अंदर आने से रोकता है।
2. मंदिर में घंटी बजाना
अंधविश्वास - मंदिर में घंटी बजाने से भगवान खुश होते हैं।
तर्क - मंदिर में घंटी बजाने से एक सकारात्मक कंपन होता है जो ध्यान में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर में सात केंद्रों को सक्रिय करने में मदद करता है।
3. सांप को मारने के बाद सिर कुचल देना
अंधविश्वास - सांप का एक रिश्तेदार उसकी आँखों को देखकर बदला ले सकता है।
तर्क - सांप का सिर मरने के बाद भी जिन्दा रहता है, इसलिए उसका सिर कुचलना जरूरी होता है। सांप का खून ठंडा होता है, मौत के कुछ घंटे बाद तक उसके कई अंग काम करते हैं।
4. रात को नाखून नहीं काटने चाहिए
अंधविश्वास - यह एक अपशगुन माना जाता है।
तर्क - पुराने समय में रात में बिजली न होने के कारण अंधेरा रहता था, इसलिए रात में नाखून काटने से बचा जाता था।
5. ग्रहण में आसमान की ओर नहीं देखना चाहिए
अंधविश्वास - राहु का प्रभाव।
तर्क - नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखने पर आंख के रेटिना को नुकसान होता है। इससे देखने वाला आंशिक अंधा भी हो सकता है, यही वजह है कि सूर्य ग्रहण में आसमान की ओर देखने या बाहर जाने से रोका जाता है।
6. नदी में सिक्का फेंकना
अंधविश्वास - नदी में सिक्के फेंकना भाग्य के लिए अच्छा होता है।
तर्क - पुराने समय में सिक्के तांबे के बने होते थे। अगर तांबा लंबे समय तक पानी में रहता है, तो पानी के बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसके अतिरिक्त, तांबा स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा पोषक तत्व है।
7. शगुन में सिक्का दे।
अंधविश्वास - शुभ माना जाता है।
तर्क - शून्य का प्रतीकात्मक अर्थ अंत है, इसलिए शून्य के साथ किसी भी शुभ राशि को समाप्त नहीं करने की परंपरा रही है।
8. मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बालों को साबुन से नहीं धोना चाहिए
अंधविश्वास - इन दिनों में, ग्रहों की दृष्टि से बालों को धोना अपशकुन माना जाता है।
तर्क - पुराने ज़माने में इस नियम का इस्तेमाल पानी बचाने के लिए किया जाता था।
9. श्मशान से घर आने के बाद स्नान करना
अंधविश्वास - मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।
तर्क - हेपेटाइटिस, स्मॉल पॉक्स जैसी जानलेवा बीमारियों का कोई टीकाकरण नहीं था, इसलिए अंतिम संस्कार के बाद नहलाया जाता था ताकि कोई बीमारी न फैले।
10. पीपल के पेड़ के नीचे रात को नहीं सोना चाहिए
अंधविश्वास - रात में आत्मा पीपल के पेड़ पर रहती है।
तर्क - रात में पेड़ बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
इसी तरह से बिल्ली का रास्ता काटने पे ना गुजरना, टूटे शीशे में चेहरा ना देखना, मंगलवार को बाल ना कटाना आदि अंधविश्वास के उदाहरण है.
नोट : इस लेख का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है बल्कि हमारी सोच को तार्किक बनाना है।
संबंधित जानकारियाँ-
अगर आपके पास कोई प्रश्न है, तो निचे Comment करें। यदि आप इस Article को उपयोगी पाते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें।
अन्धविश्वास | 10 अंधविश्वास के उदाहरण जो लोकप्रिय है भारत में!
Reviewed by AwarenessBOX
on
12:00
Rating:

Jhadu ko log Lakshmi Mata ka vas kahate Hain aur yah sahi hai ya andhvishwas hai
ReplyDeleteMova chidiya kai aavaaj asubh kyo mana Java hai
ReplyDelete